समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने सामाजिक न्याय विभाग को निर्देशित किया की वरिष्ठजनों से संबंधित आ रही परेशानियाँ दूर करें। शहर में बनाये गए फीवर क्लीनिक पर पहुँच रहे वरिष्ठजनों और बुजुर्ग व्यक्तियों की समस्याओं को निराकृत करें।
लोक सेवा प्रबंधन अपने लंबित प्रकरणों को शीघ्र निराकृत करें। पेंशन विभाग अपने कार्यों में गति लाएं।
कलेक्टर ने खेल युवा कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि लॉक डाउन के दौरान खेल गतिविधियां फिल्हाल बंद हैं। इसके लिए विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लॉक डाउन के विभिन्न कार्यों में लगाई जाये। रेशम विभाग सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकृत करे।
कलेक्टर ने विभागों के सामान्य कामकाज और उनकी विगत दिनों की उपलब्धियों के संबंध में विभागीय समीक्षा की। उन्होंने विभागों को निर्देशित किया है कि वार्षिक कार्य योजना का डाटा बनाकर प्रस्तुत किया जाए। विभाग द्वारा क्या-क्या काम किए गए और कोविड-19 में विभाग के अधिकारियों- कर्मचारियों द्वारा किस प्रकार कार्यों का निपटान किया गया और जिला प्रशासन के द्वारा जारी किए गए आदेश और निर्देशों का पालन करने के लिये किस प्रकार की प्रक्रिया अपनाई गई।
समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन, कलेक्टर की कलम में विभागों द्वारा किये गए कार्यो की जानकारी ली।