आनंद गुप्ता संवाददाता
मुंगेली/ स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी विद्यालय दाऊपारा मुंगेली के शैक्षणिक सत्र 2022-23 हेतु कक्षा एल.के.जी., यू.के.जी. एवं कक्षा 1 से 12 वीं तक रिक्त सीटों पर लॉटरी से प्रवेश प्रक्रिया प्रकाशित किया जाता है जो निम्नानुसार है - 1) 04.05.2022 को पात्र/अपात्र की सूची विद्यालय की सूचना पटल पर चस्पा किया जाना। 2) सायं 04.05.2022 से 05.05.2022 (सायं 5 बजे) तक सूचना पटल का अवलोकन कर दावा-आपत्ति की जा सकेगी। 3) 06.05.2022 को दावा-आपत्ति का निराकरण पश्चात अन्तिम सूची का प्रकाशन 12ः00 बजे विद्यालय स्तर पर किया जावेगा। 4) 07.05.2022 को प्रातः 9ः30 से 5ः00 बजे तक लॉटरी द्वारा चयन की कार्यवाही पूर्ण की जावेगी। अधिक जानकारी के लिए विद्यालय की सूचना पटल का अवलोकन किया जा सकता है।