Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

400 X 600

400 X 600
.

जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव संपन्न जिला अधिवक्ता संघ के टीकम चंद्राकर अध्यक्ष, आकुम गेंदले बने उपाध्यक्ष

                                                                     

   आगर के मंझधार समाचार पत्र                                        आनंद गुप्ता संवाददाता                                           मुंगेली/जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव संपन्न हो गया है। चुनाव के बाद नए पदाधिकारियों की घोषणा हुई। इसमें अध्यक्ष के लिए टीकम चंद्राकर,उपाध्यक्ष आकुम गेंदले, सचिव प्रकाश गंधर्व , सह सचिव अमित सोनी बने,  ग्रंथपाल प्रभारी के लिए ज्ञानेश्वर वेंताल विजयी हुए.    कोषाध्यक्ष प्रदीप हरबंश निर्विरोध निर्वाचित हुए है।   इस चुनाव में कुल मतदाता 128 मे से 125 मतदाताओं ने हिस्सा लिया। अध्यक्ष पद के चुनाव में टीकम चंद्राकर को 63 व राजमन सिंह को 59 मत प्राप्त हुए। व जयकरण सिंह  को 03 मत मिले इस प्रकार टीकम चंद्राकर ने राजमन सिंह को 4 मत से हरा दिया। इसी प्रकार उपाध्यक्ष के रूप में आकुम गेंदले को चुना गया, जिन्हें 108 वोट मिले है।  शेख  मोहम्मद कलीम को 17 वोट प्राप्त हुए।  सचिव के पद में प्रकाश गंधर्व को 66 मत प्राप्त हुए, इनके विरोधी मोतीराम साहू को 49 मत प्राप्त हुए।  व तीसरे उम्मीदवार डोलेश्वर प्रसाद को 10 मत प्राप्त  हुआ इस प्रकार  प्रकाश गंधर्व  17 वोट से विजयी हुए।  महिला उपाध्यक्ष सुश्री कुसुम अवस्थी को 75 मत मिले व सुश्री रूखमणी दिव्या को 50 मत प्राप्त हुए.जो सुश्री कुसुम अवस्थी  25 मत  से विजयी हुई . सह -सचिव के लिए अमित सोनी को 90 वोट मिला वही संतोष ठाकुर को 33 वोट मिला इस प्रकार 57 मत अधिक पाकर विजय हासिल किया. ग्रंथपाल प्रभारी पद के लिए ज्ञानेश्वर वेताल को 58 मत प्राप्त, व जीवनलाल बंजारा को 41 मत मिला तीसरे  नंबर का उम्मीदवार रघुराज प्रताप को 26 मत मिला  इस प्रकार ज्ञानेश्वर वेताल को 17 मत से जीत मिला.  कार्यकारणी सदस्य के लिए मनोज केशरवानी सुरेश खुसरो, कन्हैयालाल शर्मा, राजेन्द्र चंद्रवंशी, विजेन्द्र सिह, अजय कश्यप, रामकुमार यादव जो सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित हुए जिसमें चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता राजकुमार शुक्ला और संजय गुप्ता ने शांति पूर्ण चुनाव संपन्न कराया जिसकी सभी लोगों ने सराहना की.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.