Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

400 X 600

400 X 600
.

मध्यान्ह भोजन रसोईया संघ का मानदेय राशि बढ़ाने के संबंध में मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन

 


आनंद गुप्ता संवाददाता

मुंगेली- प्रांताध्यक्ष तुलाराम जंघेल और  जिलाध्यक्ष उमाशंकर अनन्त के तत्वाधान में जिले के समस्त मध्यान भोजन रसोईयां श्रमिक संघ ने अपनी समस्याओं को अवगत कराने व मानदेय बढ़ाने तथा नियामित भुगतान जैसे अन्य माँगो के निराकरण को लेकर कलेक्ट्रेड पहुंचकर  संयुक्त कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन।

आपको बतादें की मध्यांह भोजन रसोईंयां संयुक्त महासंघ के द्वारा कई वर्षों से मांगो को लेकर शासन प्रशासन के समक्ष ज्ञापन सौपते आ रहे हैं उक्त अवधि में समस्त रसोइयां श्रमिक भाजपा के शासनकाल 22/02/2018 में 72 दिनों तक अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठे थे  धरना स्थल पर दोनों पार्टी के द्वारा वादा किया गया था हमारी सरकार आने पर समस्त रसोईंयां श्रमिको संघ को कलेक्टर दर पर राशि दिलाया जाएगा। चूंकि राज्य में कांग्रेस की सरकार बने 04 वर्ष पूरा होने को है अभी तक रसोईंयां श्रमिको का मानदेय कलेक्टर दर के हिसाब से नही बढ़ा। इस भीषण महंगाई में रसोईंयां श्रमिको को सिर्फ 1500/रुपये की मानदेय राशि शासन से प्राप्त हो रहा है महंगाई के दौर में कम है। तीन माह का वेतन भी नही मिला ।

राज्य सरकार द्वारा बजट में 300 रूपयें बढ़ाये जाने की घोषणा की गई थी परन्तु अभी तक बढ़ाई गयी राशि रसोईयों को नही दिया गया। उक्त कथन में जिलाध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान में कार्यरत श्रमिको की संख्या 4000 है  अगर हमारी मांग को मान लिया जाता है तो संघ के समस्त रसोईयां श्रमिक संघ द्वारा वर्ष 2018 के चुनाव में अपना अमूल्य योगदान देकर सरकार बनाने में सहयोग प्रदान किए थे उसी प्रकार आगामी चुनाव में अपना सहयोग प्रदान करेंगे। जिलाध्यक्ष उमाशंकर अनन्त ने कहा समस्त मध्यान्ह भोजन रसोईयों को 1500/रु के स्थान पर प्रतिमाह कलेक्टर दर पर मानदेय राशि दी जाए,शासन द्वारा 300/रुपये की वृद्धि की गई है उसे एरियर्स के रूप में दिया जाए तथा बिना कारण के रसोईयों को नही निकाला जाए यही हमारी मांग है यदि हमारे मांगो पर विचार नही किया जाता तो हम सभी समस्त मध्यान भोजन रसोईया श्रमिक संघ द्वारा अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जायेंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.