Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

400 X 600

400 X 600
.

मुंगेली पुलिस ने योगेश ताम्रकार को किया गिरफ्तार

 

मुंगेली/ सिटी कोतवाली क्षेत्र में लगातार केबल वायर चोरी की शिकायत मिल रही थी, जिसके कारण क्षेत्र में कबाड़ी का धंधा करने वालों के ऊपर लगातार नजर रखते हुए चूड़ी लाईन निवासी योगेश ताम्रकार के द्वारा आवास पारा रामगढ़ मुंगेली में अवैध रूप से संचालित कबाड़ दुकान में दबिश देकर केबल वायर को जलाकर निकले गये 157 किग्रा तांबा, 97 किग्रा एल्युमिनियम, 13 किग्रा बिजली वायर, 30 नग वाहनों की बैटरी, 54 किग्रा पीतल एवं वाहनों के पार्ट्स कुल कीमती 3 लाख 50 हजार जप्त करते हुए आरोपी योगेश ताम्रकार के विरूद्ध धारा 41(1-4) जा.फौ. 379 द.प्र.सं. के तहत कार्यवाही कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। 

   कार्यवाही दौरान थाना सिटी कोतवाली स्टाफ एवं विशेष टीम मुंगेली के उपनिरीक्षक आलोक सुबोध, प्रधान आरक्षक मनोज सिंह, प्रकाश साहू, राजेश बंजारे, आरक्षक योगेश यादव, गिरिराज परिहार, मनीष गेंदले, परमेश्वर जांगड़े, भेषज पाण्डेकर, हेम सिंह, राजू साहू, मुकेश सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.