Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

400 X 600

400 X 600
.

नाबालिग अपहृता का आरोपी सतीश बंजारे को लालपुर पुलिस ने किया म. प्र. से गिरफ्तार

 
मुंगेली/ थाना लालपुर में उसकी नाबालिग नातीन को अज्ञात आरोपी द्वारा बहला-फुसला कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना लालपुर में अपराध क्रमांक 71/2023 धारा 363 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं पता तलाश शुरू किया गया। 

         प्रकरण में विवेचना के दौरान मुखबिरों की सूचना से नाबालिग अपहृता एवं संदेही आरोपी सतीश बंजारे का कटारा हिल भोपाल में होने की सूचना पर तत्काल पुलिस टीम गठित कर मौके पर दबिश देकर नाबालिग अपहृता को आरोपी सतीश बंजारे के कब्जे से बरामद कर आरोपी को अभिरक्षा में थाना लाया गया। नाबालिग अपहृता का महिला अधिकारी से कथन उपरांत प्रकरण में धारा 366, 376, भादवि, 4, 6 पाक्सो एक्ट जोड़ी जाकर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

           प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी उप निरीक्षक विरेन्द्र क्षत्रीय, प्रधान आरक्षक अनुज डहरिया, आरक्षक तीजराम यादव, महिला आरक्षक दुर्गा यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.