Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

400 X 600

400 X 600

Delhi Weather Today: मई में ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड, 3 मई रहा 122 साल में तीसरा सबसे ठंडा दिन, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Delhi Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार की सुबह मौसम का कुछ अलग ही रंग देखने को मिला. सामान्य तौर पर मई में भीषण गर्म हवाओं की चपेट में रहने वाली दिल्ली सुबह के समय कोहरे की चादर में लिपटी नजर आई. लुटियन जोन में तो 50 से 100 मीटर की दूरी पर भी कुछ नहीं दिखाई दे रहा था. गर्मी के मौसम में दिल्लीवाले कोहने का नजारा देखकर हैरत में पड़ गए.

दिल्ली और आसपास के क्षेत्र में सामान्य रूप से मई का महीना साल में सबसे ज्यादा गर्म होता है. मई में औसतन अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस होता है, लेकिन गुरुवार यानी पांच मई को न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह 1901 के बाद मई में तीसरी सबसे सर्द सुबह रही. भारत मौसम विभाग के पूरे इतिहास में मई में यह तीसरी सबसे बड़ी ठंड है.

आईएमडी के अधिकारियों के मुताबिक उत्तर पश्चिम भारत को लगातार प्रभावित कर रहे पश्चिमी विक्षोभों के कारण दिल्ली में असामान्य तरीके से बादल छाये रहने, बारिश होने और गर्मी में ठंड लगने की घटनाएं हो रही है. दिल्ली एनसीआर वालों के लिए राजधानी में गुरुवार को सुबह में छाये कोहरे की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर डाले गए और वे दिल्ली की तुलना कसौली और शिमला जैसे पर्वतीय स्थलों से करते दिखे.

एक ट्विटर यूजर ने मई में कोहरा छाने पर लिखा कि, ‘‘दिल्ली में मई में कोहरा! 40 सालों में पहले मैंने कभी ऐसा नहीं देखा. दिल्ली के एक अन्य यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि, ‘‘गर्मियों की सुबह दिल्ली में कोहरा. पिछले साल इसी वक्त हम लू का प्रकोप झेल रहे थे.’’ वहीं मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हवा में अत्यधिक नमी, शांत हवाओं और दिन तथा रात के तापमान में काफी अंतर की वजह से कोहरे के लिए अनुकूल स्थितियां बनी हैं.

दिल्ली की सफदरजंग मानक वेधशाला के मुताबिक गुरुवार की सुबह साढ़े आठ बजे समाप्त हुए 24 घंटे में 30 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. बुधवार को अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस मापा गया जो सामान्य से नौ डिग्री सेल्सियस कम है. राजधानी में चार मई को न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस मापा गया जो 1901 के बाद से इस महीने में तीसरा सबसे कम तापमान है.

1969 में तापमान सबसे कम

शाम में दर्ज किया गया इससे पहले दो मई, 1969 को पारा 15.1 डिग्री सेल्सियस के स्तर पर पहुंच गया था. दो मई, 1982 को इस महीने का सबसे कम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार को कहीं-कहीं कुछ समय के लिए आशिंक बारिश की संभावना है. पांच मई को सुबह का तामपामन 19 डिग्री और दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें:

from states https://ift.tt/ZEkexfw
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.