Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

400 X 600

400 X 600

UP Politics: निकाय चुनाव में हार के बाद मायावती का ताबड़तोड़ एक्शन, इनपर चला दांव, BSP के संगठन को देंगी नया रंग

Lok Sabha Elections 2024: उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव में बीजेपी (BJP) की जीत के बाद विरोधियों को बड़ा झटका लगा है. समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और बीएसपी (BSP) में इस हार के बाद से मंथन जारी है. हालांकि अब यूपी की लगभग सभी पार्टियां लोकसभा चुनाव की तैयारी में लग गई हैं. इसी क्रम में मायावती (Mayawati) ने गुरुवार को बैठक के दौरान कई बड़े फैसले किए.

लोकसभा चुनाव के लिए बीएसपी ने खास रणनीति पर काम शुरू किया है. पार्टी ने पहले ही राज्य की सभी 80 लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का एलान किया था. इसके बाद पार्टी ने मंडल स्तर पर नया एक्शन लिया है. बीएसपी ने अपने संगठन की संरचना में नया बदलाव करने की तैयारी तेज कर दी है. अब हर मंडल और जिले में पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं में युवाओं को तरजीह दी जाएगी.

<a href="https://ift.tt/hDm45TY Rupee Note: 2000 के नोट पर RBI के फैसले के बाद सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य बोले- 'कालेधन व भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने...'

इन्हें मिली जिम्मेदारी
मायावती निकाय चुनाव के बाद से पूरी तरह एक्शन मोड़ में हैं. पार्टी में नई जान फूंकने की कोशिश में उन्होंने ताबड़तोड़ एक्शन लेना शुरू कर दिया है. बसपा चीफ ने अपनी तैयारियों को दुरुस्त करने के साथ ही संगठन में फेर बदल की तैयारी तेज कर दी है. पार्टी चार मंडल की जगह अब 3-3 मंडल पर एक को-ऑर्डिनेटर की नियुक्ति करेगी. शमसुद्दीन राइन को कानपुर, मेरठ और सहारनपुर मंडल की जिम्मेदारी दी गई है.

हालांकि शमसुद्दीन के पास उत्तराखंड की जिम्मेदारी भी रहेगी. वहीं मुनकाद अली को आगरा, अलीगढ़ और मुरादाबाद मंडल की जिम्मेदारी दी गई है. मायावती ने गुरुवार को पार्टी दफ्तर में तमाम जिला अध्यक्षों और मंडलों को अपना संदेश दिया था. उन्होंने बैठक के दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में पार्टी के प्रदर्शन पर मंथन भी किया था. जिसके बाद माना जा रहा है कि पार्टी में संगठन स्तर पर कई बदलाव होंगे.

यानी देखा जाए तो पार्टी ने लोकसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दी है. इसका स्पष्ट संदेश पार्टी की बैठक में गुरुवार को मायावती के ओर से दिया गया है.

from states https://ift.tt/o3ekPRB
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.