आनंद गुप्ता संवाददाता
मुंगेली/ प्रेस कॉन्फ्रेंस में आप पार्टी के विधायक संजीव झा ने जानकारी दिए कि बिलासपुर में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की सभा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर।
2 जुलाई को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बिलासपुर दौरे पर रहेंगे। दौरे कार्यक्रम को लेकर आम आदमी पार्टी दिल्ली के विधायक संजीव झा ने कहां की 90 विधानसभा के जिलाध्यक्षों और कार्यकर्ता साथियों के साथ 2 जुलाई की तैयारी पर चर्चा कर रहे थे दौरे कार्यक्रम को लेकर पूरी तैयारी है इस कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है और करीब एक लाख के आस पास जुड़ने की आशंका व्यक्त किये।
आप पार्टी किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नही करेगी हमारी पार्टी पूरे 90 विधान सभा में प्रत्याशी उतारे जाएंगे। हम अपने दम पर चुनाव लड़ेंगे। हमने जहां जहां चुनाव लड़े वहां हमने मुख्यमंत्री का चेहरा सामने लाते गये। जब छत्तीसगढ़ में चुनाव नजदीक आएगा तब मुख्यमंत्री का चेहरा सामने आ जायेगा। उक्त बातें आप पार्टी के विधायक दिल्ली के संजीव झा ने कहीं। कांग्रेस पार्टी को लेकर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार अपने वादें पूरे नही किये हमारे सरकार आने पर हम दिल्ली और पंजाब जैसे जनता के हित मे कार्य करेंगे।कांग्रेस सरकार ने टी एस सिंहदेव को महज 60 दिनों के लिए उप मुख्यमंत्री बनाया गया है साढ़े चार साल में नही। ये कांग्रेस पार्टी की आंतरिक कलह है साढ़े चार में जिस तरह का लूटपाट जिस तरह का भ्रष्टाचार हर तरफ़ लॉयन आर्डर का बुरा हाल है कोई भी आज ऐसा कर्मचारी नहीं है जो सड़कों पर न हो लगभग कर्मचारी आज सड़कों पर हैं मुझे ये लगता है कि प्रदेश में भ्रष्टाचार लूट का आलम है जनता उससे आज़ादी चाहती है
आप पार्टी के कार्यकर्ता जनहित के मुद्दे को समय-समय पर उठाते रहे है और आगे भी जनता के हित के लिए आप पार्टी कमर कस कर खड़े रहेंगे। संजीव झा विधायक दिल्ली एवं प्रदेश प्रभारी छत्तीसगढ़ गोपाल साहू वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहित यादव सचिव लोकसभा बिलासपुर, दीपक पात्रे जिलाध्यक्ष ,मनभजन साहिब टंडन जिला सचिव, अनिल प्रबल जिलाध्यक्ष एससी विंग , मीना मारकंडे जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ आदि मौजूद रहे।