Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

400 X 600

400 X 600
.

लोक निर्माण कार्यों में तेजी लाने और अधिग्रहण पर नियमानुसार मुआवजा दिलाने दिए निर्देश

 



मुंगेली/ कलेक्टर  राहुल देव ने लोक निर्माण के कार्यों में तेजी लाने एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभा कक्ष में लोक निर्माण विभाग एवं एनएचए विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने सड़क, पुल-पुलिया, पहुंच मार्ग, भवन आदि निर्माण कार्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी ली तथा समय-सीमा में गुणवत्तायुक्त निर्माण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण एवं एनएचए विभाग के अधिकारियों को आपस में समन्वय कर काम को पूरी तत्परता से करने के लिए कहा। कलेक्टर  ने भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी ली तथा निर्माण कार्य में भूमि अधिग्रहण के प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने एवं नियमानुसार मुआवजा दिलाने के लिए भी निर्देशित किया। उन्होंने अधिकारियों से सड़क एवं अन्य निर्माण कार्यों की प्रगति तथा अद्यतन स्थिति के संबंध में जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता एवं समय-सीमा का शत प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा। बैठक में पुलिस अधीक्षक  गिरिजा शंकर जायसवाल, मुंगेली एसडीएम  प्रवीण तिवारी, पीडब्ल्यूडी एवं एनएचए के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.