Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

400 X 600

400 X 600
.

हर घर में हो रामचरितमानस का पाठ - कोमल सिंह

 


*गौशाला नहीं उपाय एक हिंदू एक गाय*

मुंगेली / जरहागांव में श्री रामचरितमानस सम्मेलन एवं अखंड नवधा रामायण का आयोजन किया गया। इस आयोजन में जिले सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए भजन मंडलि भाग ले रही हैं और स्थानीय जन व जनप्रतिनिधि भी आयोजन में शामिल होकर भगवान श्री रामचंद्र का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। इसी कड़ी में तखतपुर से हिंदू युवा मंच टीम कोमल सिंह ठाकुर अपने टीम के साथ पहुंचकर इस अखंड नवधा रामायण के आयोजन में सम्मिलित हुए। उन्हें सर्वप्रथम समिति द्वारा तिलक लगाकर व श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।

कोमल सिंह ठाकुर ने अपने भजनों के माध्यम से पूरे ग्राम वासियों को भगवान राम की महिमा के बारे में बताएं साथ ही हिंदुत्व की अलग जागते हुए धर्मांतरण जैसे शिकार से बचने के लिए प्रार्थना किया साथ ही गौ माता की रक्षा किस प्रकार से हम सभी करें इसके लिए ग्राम वासियों को जागरूक किया आयोजन समिति के द्वारा भजन गायक कोमल सिंह ठाकुर को  सम्मान किया गया कोमल सिंह ठाकुर ने अयोजन समिति की प्रशंसा करते शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्होंने कहा कि भगवान श्री रामचंद्र के पुरातन संस्कृति व सभ्यता के प्रतीक इस समृद्ध परंपरा को हमेशा जीवंत रखने के प्रयास से आयोजित  अखंड नवधा रामायण के कई वर्षों से आयोजन में शामिल होकर में कृतार्थ हुआ। साथ ही क्षेत्र व जनता की सुख समृद्धि और शांति की कामना करते हुए श्री रामचंद्र के पद चिन्हों का अनुसरण करते हुए उसी तरह जनकल्याण में आगे आकर युवाओं को अपना जीवन सफल बनाने की बात कही। साथ में गौ माता की संरक्षण हेतु सभी हिंदुओं से निवेदन किया गौशाला नहीं है उपाय एक हिंदू एक गाय तभी गौ माता की हत्या रुक पाएगी जब हिंदू ही घर में गोपालन नहीं करेंगे तो कौन करेगा हम सबको गौ आरक्षण की ओर आगे बढ़ना चाहिए

आयोजन समिति के अखंड नवधा रामायण के आयोजन के लिए उनकी प्रसंशा किया। भारतीय हिंदू संस्कृति को कायम रखने जिले के सबसे प्राचीन अखंड नवधा रामायण के आयोजन हर वर्ष कराने के लिए प्रोत्साहित किया। उनके द्वारा अखंड नवधा रामायण धार्मिक आयोजन के लिए हर तरह से संभव सहयोग करने की बात कहीं गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से अध्यक्ष प्रदुमन कश्यप संरक्षक रामकांत कश्यप उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कश्यप संतोष साहू राजकुमार कश्यप रामकुमार जायसवाल हरेराम साहू भरत साहू धर्मेंद्र कश्यप संतोष साहू रामकुमार कश्यप शंकर कश्यप अश्वनी कश्यप सुरेश कश्यप नेकून राम साहू संतोष साहू अशोक कश्यप शत्रुघ्न प्रसाद साहू अक्षय कश्यप उमेश कश्यप रामदेव कश्यप अशोक कश्यप पुष्पकांत साहू सूर्य प्रकाश कश्यप संजय श्रीवास रामचंद्र कश्यप भागवत कश्यप वेद प्रकाश कश्यप राजेश द्विवेदी अजय कश्यप राजाराम कश्यप संतोष कश्यप बड़ी संख्या में ग्राम वासी उपस्थित रहे

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.