Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

400 X 600

400 X 600
.

मछुआ समिति के सदस्यों ने ली 07 मई को मतदान करने की शपथ

 

आंनद गुप्ता संवाददाता 

मुंगेली / विकासखंड मुंगेली के ग्राम बिरगांव में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मछली पालन विभाग के सहायक संचालक आलोक श्रीवास्तव ने मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों और ग्रामीणजनों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया। उन्होंने लोकतंत्र के महापर्व 07 मई को मतदान केन्द्र में जाकर मतदान करने की शपथ दिलाई। साथ ही मतदान के महत्व को बताते हुए कहा कि यह हमारा संवैधानिक अधिकार है। इसका प्रयोग हमें आवश्यक करना चाहिए। 

         गौरतलब है कि लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत जिले में शतप्रतिशत मतदान का लक्ष्य हासिल करने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  राहुल देव के निर्देशानुसार और स्वीप के नोडल अधिकारी  प्रभाकर पाण्डेय के मार्गदर्शन में जिले में वृहद स्तर पर स्वीप मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान मतदाताओं को "शतप्रतिशत मतदान, मुंगेली जिले का अभिमान" का संदेश देते हुए चुनाव में सहभागिता के लिए प्रेरित किया जा रहा है। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में मत्स्य निरीक्षक श्रीमती पूजा साहू, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सहायक विस्तार अधिकारी राकेश साहू, पंचायत सचिव और ग्रामीणजन मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.