आंनद गुप्ता संवाददाता
मुंगेली/ व्हाटशॉप नंबर पर 8602865213 से जो श्रवण सोनी नाम के व्यक्ति का है एक मैसेज फोटो सहित प्राप्त हुआ जिसमें मनोज कुमार का यूपीएससी परीक्षा वर्ष 2023 में 120वीं रैंक आना बताया गया पूछने पर जानकारी मिला कि मनोज कुमार सुरीघाट का जिला मुंगेली का निवासी है पटवारी पल्लवी भास्कर से जानकारी लेने पर मनोज कुमार
सुरीघाट का रहने वाला व्यक्ति है।
मेरे द्वारा एसडीएम मुंगेली को व्हाटशॉप के माध्यम से जानकारी मिलना बताया तब जाकर पटवारी पल्लवी भास्कर के द्वारा मनोज कुमार के दोस्त राजेंद्र साहू से मोबाईल पर संपर्क किये जाने पर राजेंद्र साहू के द्वारा बताया गया की मनोज कुमार यूपीएससी परीक्षा में 120वीं अंको के साथ सलेक्शन होना बताया गया जब एसडीएम मुंगेली और पटवारी के द्वारा मोबाईल से राजेंद्र साहू के दोस्त मनोज कुमार से बात की गई तो मनोज कुमार के द्वारा यूपीएससी परीक्षा में 120वीं रैंक के साथ सलेक्शन होना स्वीकार किया। तत्पश्चात पटवारी पल्लवी भास्कर ने मनोज से संपर्क किया तो मनोज के द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों से मिलने की इच्छा जाहिर की ताकि वो अपना यूपीएससी परीक्षा में 120वीं रैंक आने पर सूचना व्यक्तिगत रूप से मिलकर देना चाहता था। इसी कारण मनोज कुमार अपने दोस्त राजेंद्र साहू और श्रवण सोनी के साथ मुंगेली कलेक्ट्रेट आया और वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात किया। मनोज कुमार ने वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष यूपीएससी परीक्षा वर्ष 2023 में 120वीं रैंक साथ सलेक्शन होने की बात स्वीकार किया एवं अपने बारे में चर्चा किया,फिर उसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों से मिठाई एवं सम्मान लिया,इसके बाद मनोज कुमार के द्वारा अधिक पुरूस्कृत होने की मंशा वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष दिखाई।
तब जाकर मनोज कुमार पर संदेह होने पर उसका एडमिट कार्ड मांगा गया तो मनोज कुमार के द्वारा एडमिट कार्ड घर पर होना बताया इसके पश्चात मीडिया कर्मी तथा नायब तहसीलदार समर्थ थवाईत मुंगेली, पटवारी पल्लवी भास्कर और अन्य लोग मनोज कुमार के घर गए। अपने घर में भी मनोज कुमार के द्वारा गुमराह करते हुए एडमिट कार्ड कहीं और होने या नही मिलने की बात कही,करीब दो घंटे इंतजार और बातचीत के बाद एडमिट कार्ड नही होने की बात स्वीकार किया। उसके बाद गंभीरतापूर्वक पूछताछ करने पर स्वीकारा कि मैं अपने दोस्त राजेंद्र साहू और श्रवण सोनी के साथ कलेक्ट्रेट कार्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों और मैम लोग जो वहां उपस्थित थे उन्हे अपने यूपीएससी रिजल्ट की गलत सूचना देते हुए छलकपट,भ्रम पैदा करते हुए मेरा सलेक्शन यूपीएससी परीक्षा वर्ष 2023 में हो गया है ऑलओवर मेरा 120वीं रैंक आया है। फिर मनोज कुमार द्वारा स्वीकार किया कि मैं सभी वरिष्ठ अधिकारियों को यूपीएससी परीक्षा में 120वीं रैंक आने पर गुमराह किया हूं। और कहा कि वर्ष 2023 में मैंने यूपीएससी का प्री एग्जाम दिलाया था पर मैं प्री नही निकाल पाया। दिनांक 16/04/24 को फाइनल रिजल्ट आया तो उसमे किसी दूसरे मनोज कुमार का नाम था उसे मैं अपने दोस्त,घर वालों अधिकारियों व अन्य को यूपीएससी रिजल्ट में 120वीं रैंक में लिखित मनोज कुमार मैं हूं का भ्रम पैदा कर लोगो के साथ छल किया। मेरा सलेक्शन यूपीएससी में हो गया कहकर लगातार झूठ बोलकर गुमराह करता रहा। उक्त व्यक्ति के द्वारा किसी अन्य मनोज कुमार को स्वयं को मनोज कुमार होने का दावा करते हुए यूपीएससी परीक्षा वर्ष 2023 में 120वीं रैंक लाने की भ्रामक खबर फैलाने छल कपट तथा गुमराह करने के विरुद्ध सिटी कोतवाली थाना प्रभारी तेजनाथ सिंह के द्वारा मुंगेली में अपराध क्रमांक 185/24 धारा 419 34 भादवी कायम कर विवेचना में लिया।
