मुंगेली / गोपाल किरण समाज सेवा संस्था के एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय शोध सेमीनार भारतरत्न बोधिसत्व बाबा साहेब डा० बी०आर० अम्बेडकर 133 वीं जयंती के पूर्व संध्या अवसर पर शासकीय जे०पी० वर्मा स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर छत्तीसगढ़ में कार्यक्रम आयोजित किया गया, समारोह में देशभर के विभिन्न राज्यों जिसमें मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ समाज-सेवी, साहित्यकारों, शिक्षाविद सहित कई प्रतिभाशाली का चयन किया गया। कार्यक्रम में राजेन्द्र राजन गायकवाड़ सेवानिवृत्त जेलर, अनिता प्रभा मिंज उप पुलिस अधीक्षक बिलासपुर, डा० एस एल निराला प्राचार्य शा०जे०पी० वर्मा महा० बिलासपुर, पूर्व मजिस्ट्रेट प्रभाकर एवं प्रकाश निमराजे अध्यक्ष गोपाल किरण के कर कमलों से *उमाशंकर कश्यप सामाजिक कार्यकर्ता ग्राम कोसमतरा, थाना फास्टरपुर, विकास खंड लोरमी जिला मुंगेली छत्तीसगढ़ निवासी को सिंबल ऑफ नालेज, भारतरत्न बोधिसत्व बाबा साहेब डा० बी०आर० अम्बेडकर अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड - 2024 से सम्मानित किया गया* । उमाशंकर कश्यप को पिछड़े, वंचित समुदाय, शोषित, दिव्यांगजनों, बच्चों, आदिवासी दलित, विशेष पिछड़ी जन जाति, बैगा के बीच 10 वर्षों से संवेदनशील के साथ अनवरत समाज सेवा के लिए सम्मानित किया गया। शासन प्रशासन के दिशा निर्देशों में बच्चों के अधिकार एवं उनके अधिकार संरक्षण एवं देखभाल के क्षेत्र में मुंगेली एवं कबीरधाम जिले में 2000 से अधिक बच्चों को सहायता किया गया हैं, दिव्यांगजनों को समाज कल्याण विभाग के सहयोग से 1630 से अधिक लोगों का दिव्यांग प्रमाण पत्र एवं यूनिक आई बनवाने में सहयोग किया गया हैं, संस्थाओं के सहयोग से 05 लोगों को आर्थिक सहयोग देकर किराना दुकान, सायकल स्टोर के माध्यम आजीविका से जोड़ा गया हैं, उनके द्वारा 400 सौ महिलाओं को स्वयं सहायता समूह के माध्यम से आजीविका एवं सशक्तिकरण किया गया हैं, कोविंड 19 वैश्विक महामारी के दौरान रोकथाम हेतु 3000 हजार लोगों को मास्क, सेनेटाइजर, साबुन, भोजन, वितरण किया गया, उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए 2500 से अधिक फलदार पौधा वृक्षारोपण हेतू वितरण किया गया हैं, वंचित समुदाय एवं पिछड़ी क्षेत्रों के लोगों को स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से स्वास्थ्य सेवा, कोविंड 19 टीकाकरण एवं बच्चों को टीकाकरण कराने में सहयोग दिया, केन्द्र सरकार एवं राज्य के योजनाओं को नि:शुल्क जन जागरुकता के माध्यम से पहुंचाने का कार्य किया गया हैं, उमाशंकर कश्यप की उपलब्धि के लिए देश के अलग-अलग राज्य एवं छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न समाज सेवी ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिये जिसमें दिल्ली से पास्कल तिर्की, रुबेन मिंज, अरुण उरांव, प्रेम कुमार, राजस्थान से अनवर खान, बिहार से सुबोध, उड़ीसा - अरुण कुमार, मध्यप्रदेश से रामेश्वर लसकरे, झारखंड से रोज मेरी, छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले से दौलत राम कश्यप, राजेश गोयल, गजेंद्र वर्मा, समपूरन वर्मा, रायगढ़- शोभेन्द्र ड्डसेना, धमतरी- एम जाफर, नीलम साहू, बिलासपुर - अल्का मिंज, दिलीप साहू, रमेश साहू, बलौदाबाजार से रेखा शर्मा, मुंगेली- सदा राम कश्यप (पत्रकार), रोहित कश्यप पत्रकार, राजेश यादव, दिनेश कश्यप, संजय बघेल, जशपुर से अंजना देवी यादव, राजनांदगांव से महेश साहू, रायपुर से शेष वर्मा, विनोद सिदार, मित्रगण ने दिया।
400 X 600
.
