Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

400 X 600

400 X 600
.

लोकसभा के प्रत्याशी देवेंद्र यादव के चुनाव प्रचार प्रसार के संदर्भ में विधान सभा स्तरीय बैठक

 


      आंनद गुप्ता संवाददाता 

मुंगेली/ बिलासपुर लोकसभा के प्रत्याशी देवेंद्र यादव के चुनाव प्रचार प्रसार के संदर्भ में विधानसभा स्तरीय बैठक  कांग्रेस भवन  पड़ाव चौक मुंगेली में  प्रदेश कांग्रेस द्वारा नियुक्त जिला प्रभार  दिनेश शर्मा की उपस्थिति में यह बैठक रखी गई है, उक्त  कार्यक्रम में तीनों अध्यक्षगण शहर अध्यक्ष ,ब्लॉक ग्रामीण एवं जरहागांव अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ तथा  शहर/ब्लॉक से,कांग्रेस के पदाधिकारी एवम कार्यकर्तागण  मीटिंग मे उपस्थित हुए,,, कार्यक्रम में जिला प्रभारी दिनेश शर्मा ने कहा कि हमें बिलासपुर लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव को हर हालत में जीताना है और यहां से केंद्र में नेतृत्व देना है,, फिर हमारी सबसे पहली आवाज रहेगी मुंगेली रेलवे लाइन को चालू करवाना,, अन्य और बहुत से विकास के मुद्दे हैं जिन्हें हम पूरा कर सकेंगे,,ताकि केंद्र में बैठी हुई भ्रष्टाचारी ,एवम ताना शाही मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने में सहयोग करेंगे,तथा 18 अप्रैल को बिलासपुर में नामांकन रैली में अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस जनो को पहुंचने की अपील की,, कार्यक्रम का संचालन स्वतंत्र मिश्रा ने किया।

कार्यक्रम में कांग्रेस विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी, पूर्व विधायक, पूर्व आयोग,निगम,मण्डल,बोर्ड, मंडी बोर्ड,  प्राधिकरण के ,सभी पदाधिकारी गण,पूर्व एवम वर्तमान संगठन के पदाधिकारी ,सभी नगर पालिका/अध्यक्ष/उपाध्यक्ष/सदस्य/पार्षद/पूर्व एल्डरमैन ,ज़िला पंचायत , जनपद पंचायत के पदाधिकारीगण,  सभी निर्वाचीत जन प्रतिनिधि , सभी ब्लाक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी,महिला कांग्रेस,सेवादल, युवा कांग्रेस,एनएसयूआई ,,सभी अनुषांगिक संगठन,मोर्चा, विभाग,प्रकोष्ठ के पदाधिकारी,वरिष्ठ कांग्रेसजन  सहित सभी ज़ोन, सेक्टर,बूथ, के पदाधिकारी,एवं कार्यकर्ताओं के पहुंचे,,

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.