Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

400 X 600

400 X 600
.

चौथिया में आए व्यक्तियों पर प्राणघातक हमला कर चोट पहुंचाने वाले व्यक्तियों को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

 


आंनद गुप्ता संवाददाता 

मुंगेली/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गिरजा शंकर जायसवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल व एसडीओपी एस आर घृतलहरे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तेजनाथ  सिंह निरीक्षक के द्वारा प्राणघातक हमला करने वाले व्यक्तियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

उक्त मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है की दिनांक 18/04/24 को प्रार्थी गणेश साहू पिता पुनीत साहू अपने परिवार रिश्तेदार के साथ ग्राम बरदुली से चौथिया बारात ग्राम भटगांव गौतम साहू के घर आए थे रात्रि में 10: 30 बजे आरोपीगणों ने बारात में हम लोगो को खाना नही खिलाने के बात को लेकर चौथिया बारातियों के आरोपी पंचूराम यादव,राजेश यादव, नानू यादव,राजाराम यादव,भिखारी साहू,राजेंद्र साहू ने एक राय होकर लाठी,डंडा, तब्बल से लैस होकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी  देकर पंचूराम यादव ने तब्बल से प्रार्थी की पीठ को मारा  राजेंद्र साहू ने तलवार से सिर को मारा तो दाहिने हाथ से बीच बचाव किया तो दाहिने हाथ की हथेली में गहरा चोंट आया दीपक साहू ने बीच बचाव किया तो नानू ने स्टील कड़ा से उसके सिर में दो तीन बार मारकर चोंट पहुंचाया।राजेश ने डंडे से भिखारी,गोलू,राजाराम को मारपीट कर मोहित,तुलेश को प्राणघातक चोट पहुंचाया है आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट पर अपराध कायम किया गया। विवेचना में प्रार्थी गवाहों का कथन एवं आरोपियों से पूछताछ कर मेमोरेंडम कथन लिया गया अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.