Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

400 X 600

400 X 600
.

श्रीमती दिव्या न्योमी बेंजामिन ' बेस्ट आर एम ए' के रूप में सम्मानित

 मरवाही क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर हो रही






 आगर के मंझधार समाचार मरवाही/गौरेला पेंड्रा मरवाही/ जिले में स्वास्थ्य सेवा में बेहतर कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मचारियों को मुख्यचिकित्सा एवम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आई नागेश्वर राव,जिला कार्यक्रम प्रबंधक विभा टोप्पो, खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ हर्षवर्धन मेहर, ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक अरविंद कुमार सोनी द्वारा प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।गर्भवती महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान कराने हेतु माननीय प्रधानमंत्री महोदय द्वारा "प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान" जनहित में लागू की गई है।  जिनमे मरवाही जैसे आदिवासी बहुल क्षेत्र में भूमिका प्रदान करने के लिए श्रीमती दिव्या न्योमी बेंजामिन  (आर एम ए)' को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में बेहतर कार्य करने के लिए "बेस्ट ग्रामीण चिकित्सा सहायक" के रूप में स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।  दिनांक27/4/24दिन शनिवार को खंड स्तरीय समीक्षा बैठक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी  इंतेती नागेश्वर राव सर जी की अध्यक्षता में विकास खंड मरवाही में आयोजित किया गया जिसमें डॉक्टर  हर्षवर्धन मेहर सर(BMO-मरवाही), अरविंद सोनी जी(BPM)के मार्ग निर्देशन मेंआयोजित समीक्षा बैठक में सुश्री विभा टोप्पो मेम(DPM)डॉक्टर  के के तांडी सर(NCD nodel) डॉक्टर जोहन सर (DTO, DLO,) डॉक्टर एस के सिन्हा सर(मेन्टल हेल्थ नोडल), एन दास(beto), चंद्र प्रकाश गढ़ेवाल(BDM), सतीश सोनी(BAM)समस्त RMA,समस्त स्वास्थ्य पर्यवेक्षक, समस्त CHO, समस्त RHO(m एंव f),समस्त JSA उपस्थित रहे।बैठक में लक्ष्य के विरुद्ध कम उपलब्धि पर सुधार करने हेतु आवश्यक निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा दिए गए और सर्वोत्तम कार्य करने वाले अधिकारीयों एवं कर्मचारियों को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया। अरविंद सोनी (BPM)best porgraming management हेतु ,मोहम्मद इम्तियाज मंसूरी RMA को best hygine management, श्रीमती दिव्या बेंजामिन RMA को best pmsma servises श्रीमती ललिता चौहान पर्यवेक्षक रूमगा को सबसे ज्यादा Vhsnd monitoring हेतु, श्रीमती सरिता श्रीवास(LHV) को best monitoring supervision हेतु, श्रीमती मीना मराबी (ANM,) शेषमन पोर्ते( RHO,) श्रीमती रंजना कश्यप ANM,श्री CP garhewal(BDM)best data managementहेतु, सतीश सोनी (BAM,)record management हेतु,श्रीमती सीता पोर्ते (CHO,) सुश्री निशा पटेल (CHO ), पुष्कर सिंह (JSA), देवेंद्र कौशिक(JSA) एन दास (BETO)को सम्मानित किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम ब्लाक स्तरीय समीक्षा बैठक में रखी गई।

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के बारे में क्या है कार्यक्रम? प्रधान मंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) द्वारा शुरू किया गया है। कार्यक्रम का लक्ष्य हर महीने की 9 तारीख को सभी गर्भवती महिलाओं को सार्वभौमिक रूप से निःशुल्क, सुनिश्चित, व्यापक और गुणवत्तापूर्ण प्रसवपूर्व देखभाल प्रदान करना है। माननीय प्रधान मंत्री ने 31 जुलाई 2016 के मन की बात एपिसोड में प्रधान मंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान की शुरुआत के उद्देश्य और उद्देश्य पर प्रकाश डाला। पीएमएसएमए निर्दिष्ट सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं पर गर्भावस्था के दूसरे/तीसरे तिमाही में महिलाओं को प्रसवपूर्व देखभाल सेवाओं के न्यूनतम पैकेज की गारंटी देता है। कार्यक्रम निजी क्षेत्र के साथ जुड़ाव के लिए एक व्यवस्थित दृष्टिकोण का पालन करता है जिसमें जागरूकता पैदा करने के लिए रणनीतियों को विकसित करने वाले अभियान के लिए निजी चिकित्सकों को प्रेरित करना शामिल है। और निजी क्षेत्र से सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं पर अभियान में भाग लेने की अपील की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.