Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

400 X 600

400 X 600
.

पथरिया के ग्राम रोहरा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सभा में उमड़ा जनसैलाब

 


आंनद गुप्ता संवाददाता 

मुंगेली/पथरिया/ कांग्रेस को हार दिख रहा है, इसीलिए कभी मोदी जी का सिर फोड़ने तो कभी उनके मर जाने की बात कह रहे हैं। आरक्षण खत्म हो जाने की बात कर रहे हैं जबकि ना आरक्षण खत्म होगा ना भाजपा सरकार रहते महतारी वंदन बंद होगा। ये बातें मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पथरिया के ग्राम रोहरा में आयोजित सभा मे कही। 

        मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आगे कहा कि मोदी जी ने अयोध्या में राम मंदिर बनवाकर देश के करोड़ों लोगों की धार्मिक आस्था को पूरा किया है। बीजेपी प्रत्याशी तोखन साहू के लिए वोट देने की अपील करने पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय ने पीएम नरेंद्र मोदी के लिए वोट देने कहा । बिल्हा विधानसभा की जनसभा में उन्होंने कहा कि  यह देश के पीएम नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने का अवसर है। एक गरीब का बेटा और 140 करोड़ जनता को अपना परिवार मानते हैं। पीएम मोदी ने 10 सालों में कई ऐतिहासिक काम किए हैं। उन्होंने कहा कि लंबे समय से लोग आदिवासी मुख्यमंत्री की मांग कर रहे थे। आज भाजपा व पीएम के कारण छत्तीसगढ़ में आदिवासी मुख्यमंत्री बन सका है। भाजपा सरकार ने 21 क्विंटल धान खरीदी,सबसे ज्यादा धान की खरीदी की गई है। अंतर की राशि भी सभी को मिल गई है साथ ही महतारी वंदन की दो किश्त महिलाओं को मिल चुकी है तीसरी किश्त भी शीघ्र मिलने वाली है। अतः अब मोदी का सम्मान हमें प्रदेश की सभी 11 सीटें जीताकर करना है। कांग्रेस को1भी सीट ना मिले। कांग्रेस ने भ्रष्टाचार किया है ठगने का काम किया है। कांग्रेस आदिवासियों, गरीब और मजदूरों को वोट बैंक समझकर राज करते आई है। इससे पूर्व सभा को बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने संबोधित करते हुए कहा कि आप लोगों ने मुझे जिताया छग में सरकार बनाया अब तोखन साहू को अपने से 3 गुना अधिक वोटों से विजयी बनाने की अपील की।

 लोकसभा प्रत्याशी तोखन साहू ने मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने भाजपा को वोट देने की अपील की,पुन्नूलाल मोहले ने अपने विशेष अंदाज में भाषण से सभा में उपस्थित लोगों को बांधे रखा। धर्मजीत सिंह,भूपेंद्र सिंह सवन्नी ने भी संबोधित किया। संचालन जिला महामंत्री निश्चल गुप्ता ने तथा आभार रोहरा सरपंच ने किया। इस अवसर पर विधायक एवं कलस्टर प्रभारी अमर अग्रवाल,धरम लाल कौशिक,पुन्नूलाल मोहले ,धर्मजीत सिंह,तोखन साहू,भूपेंद्र सिंह सवन्नी लोकसभा प्रभारी डॉ सियाराम साहू,पूर्व सांसद लखनलाल साहू,जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेश पाठक रामदेव कुमावत,हर्षिता पाण्डेय,प्रेम आर्य द्वारिका जायसवाल,अम्बालिका साहू,ज्योति रिंकू सिंह,पवन पाण्डेय,हरिशंकर राजपूत, कैलाश सिंह ठाकुर,श्रीकांत पाण्डेय,सुनील पाठक,कोटूमल दादवानी सहित पथरिया,बिल्हा एवं मुंगेली के कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.