Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

400 X 600

400 X 600
.

मारवाड़ी समुदाय द्वारा गणगौर का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया।

 




आंनद गुप्ता संवाददाता 

मुंगेली/ नगर में गणगौर पूजा मारवाड़ी समुदाय द्वारा बड़ी  धूमधाम से मनाया गया। गणगौर पूजा मारवाड़ी समुदाय का लोकप्रिय पर्व है। विवाहित महिलाओं और कुंवारी कन्याओं के लिए यह पूजा बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस गणगौर पर्व की पूजा मारवाड़ी समुदाय के द्वारा विधि विधान से की जाती है करीब 16 दिनों तक शिव पार्वती की आराधना कर सुखी वैवाहिक जीवन का आशीष मांगा गया आयोजन के अंतर्गत 11 अप्रैल को रामदेव बाबा मंदिर समिति के द्वारा संगीत संध्या का आयोजन किया रात्रि 8:00 बजे किया गया संगीत संध्या के माध्यम से महिलाओं में मतदान के प्रति जागरूक किया गया 12 अप्रैल को शोभा यात्रा निकालकर विसर्जन किया गया होली के दूसरे दिन से गणगौर की पूजा की जाती है गणगौर 16 दिनों तक घर में विराजमान होती हैं महिलाएं गणगौर की पूजा करती है सुबह शाम पानी पिलाती हैं और उनका मुंह मीठा करती हैं गीत गाती हैं और कहानी सुनाती हैं गणगौर की पूजा ज्यादातर घर की और नई शादी की हुई भूमि करती हैं सभी महिलाओं ने मिलकर गणगौर बैठाया और 16 दिनों तक पूजा अर्चना के बाद 11 अप्रैल को रामदेव बाबा मंदिर में संगीत संध्या का आयोजन रात्रि 8:00 बजे किया गया जिसमें मारवाड़ी महिला   द्वारा रामदेव बाबा मंदिर में गणगौर की गोट एवं पूजन पारंपरिक उत्सव बड़े उल्लास पर भक्ति में वातावरण में समाज की महिलाओं की उपस्थिति में संपन्न हुआ जिसमें बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं उपस्थित होकर भगवान शंकर एवं पार्वती के स्वरूप गणगौर माता का राजस्थानी लोकगीत गाकर किया गया।समूह नृत्य कर महिलाओं ने मतदान के लिए जागरूकता किया गया एवं  आयोजन में संयुक्त कलेक्टर एवं उप निर्वाचन अधिकारी मेनका प्रधान एवं डिप्टी कलेक्टर व एसडीएम पार्वती पटेल विशेष रूप से उपस्थित होकर महिलाओं को मतदान के प्रति जागरूक किया एवं मतदान की शपथ दिलाई गई। दूसरे दिन शाम को शोभायात्रा निकाली गई जो नगर के विभिन्न मार्गो से होकर आगर नदी पर विसर्जित किया गया आयोजन को सफल बनाने के लिए  सुनील जोशी, दिनेश गोयल, विनोद शर्मा, गिरीश सुथार, नरेंद्र खत्री, ललित शर्मा, अशोक सोनी, राकेश जोशी, अमन सोनी, प्रदीप सोलंकी, लकी गोयल, धीरज सोलंकी, अनिल गोयल जालम सिंह, आकाश सोनी, आशीष गोयल, यश खत्री, प्रवीन चोपड़ा, तेजस गोयल, अर्पित जोशी, जसू सुथार, आदित्य गोयल, यश सोलंकी, आदि का विशेष योग रहा।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.