आंनद गुप्ता संवाददाता
मुंगेली / विकासखण्ड मुंगली के ग्राम पंडरभट्ठा में वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों को मतदान करने तथा लोकतंत्र के महापर्व में सहभागिता निभाने प्रेरित किया गया। साथ ही गांव में मतदाता जागरूकता रैली भी निकाली गई। इस दौरान मतदान संबंधी नारों से रंगोली बनाकर ग्रामवासियों को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान के लिए जागरूक किया गया। बता दें कि कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल देव के निर्देशानुसार जिले में शत-प्रतिशत मतदान का लक्ष्य हासिल करने के लिए विभिन्न गतिविधियों जैसे रंगोली, निबंध, चित्रकला, मेंहदी प्रतियोगिता, नुक्कड़-नाटक, बैनर-पोस्टर, दीवार लेखन, सेल्फी प्वाइंट आदि के माध्यम से मतदाताओं को मतदान करने जागरूक किया जा रहा हैं।
