Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

400 X 600

400 X 600
.

उद्यान रोपणी में कार्यरत श्रमिकों को मतदान करने दिलाई गई शपथ


आंनद गुप्ता संवाददाता 

मुंगेली / लोरमी विकासखण्ड के ग्राम सारधा स्थित शासकीय उद्यान रोपणी में कार्यरत श्रमिकों को स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदान करने की शपथ दिलाई गई और रैली निकालकर उन्हें जागरूक किया गया। उद्यान विभाग की सहायक संचालक भगवती साहू ने बताया कि श्रमिकों को मतदान के महत्व को बताते हुये लोकसभा निर्वाचन में 07 मई को शत-प्रतिशत भागीदारी के लिये शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही लोकतंत्र में पूर्ण आस्था रखते हुये बिना किसी प्रलोभन के मतदान करने प्रेरित किया गया। गौरतलब है कि ‘‘शतप्रतिशत मतदान, मुंगेली जिले का अभिमान’’ का लक्ष्य हासिल करने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  राहुल देव के निर्देशानुसार स्वीप कार्यक्रम के तहत लगातार मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अवसर पर वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी एवं विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.