आंनद गुप्ता संवाददाता
मुंगेली/जिला शतरंज संघ के तत्वाधान में जिला स्तरीय शतरंज चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जो राज्य शासन से मान्यता प्राप्त संस्था है इस आयोजन में मुख्य अतिथि डॉ.राकेश तिवारी ,जेसिस पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल सुनील पांडेय,नितिन वाधवा तथा संघ के पदाधिकारी गण में जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष सुबोध सिंह, जिला शतरंज संघ के उपाध्यक्ष आशीष मिश्रा,जिला शतरंज संघ के चेयरमेंन विजय वर्मा,जिला शतरंज संघ के सचिव ओम प्रकाश साहू, शतरंज संघ के प्रशिक्षक देवराज वंदे मौजूद रहे।
जिला मुंगेली में जिला शतरंज संघ द्वारा 29 मार्च से 6अप्रैल तक आगर हाई स्कूल दाऊपारा में स्थित जिला शतरंज संघ द्वारा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया था इस शिविर में 27प्रतिभागियों ने पंजीयन कराया था शतरंज के तीनों पार्ट ओपनिंग गेम,मिडिल गेम,एंड गेम का प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में शतरंज टेक्नीकल ट्रेनिंग मैथड का प्रशिक्षण दिया गया इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य था की मुंगेली शहर व आस पास के क्षेत्रों से नए नए प्रतिभावन खिलाड़ियों को आगे लेबल के लिए तैयार करना था। इस प्रशिक्षण के उपरांत 7अप्रैल को 17 वर्ष के बालक बालिका का जिला स्तरीय शतरंज चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 35 प्रतिभागियों ने भाग लिया था इस प्रतियोगिता में प्रथम चयनित चार बालक और चार बालिका का चयन किया गया। प्रथम चयनित चार बालक और चार बालिका 12अप्रैल से 14अप्रैल तक दुर्ग में आयोजित राज्य स्तरीय शतरंज चैम्पियनशिप में मुंगेली जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। बालक वर्ग शतरंज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लोरमी के प्रवीण कश्यप इन्होंने पांच मैच खेलते हुए पांच अंक अर्जित किए दूसरा स्थान पर यश शर्मा रहे साढ़े चार अंक बनाए तीसरे स्थान पर पीयूष साहू रहे और चतुर्थ स्थान पर अंशुल शर्मा थे। अब बालिका वर्ग में प्रथम स्थान संजीवनी कुर्रे जो मुंगेली ब्लॉक से रही इन्होंने पांच मैचों में चार अंक मिला। दूसरे स्थान पर मुंगेली ब्लॉक से अंकिता घृतलहरे ,तृतीय स्थान सौम्या सिंह राजपूत ये लोरमी ब्लॉक से और चतुर्थ स्थान पर चिंकी साहू मुंगेली से रही।ये सभी खिलाड़ी राज्य स्तरीय शतरंज चैंपियनशिप के लिए चयनित हुए हैं।
जेसिस पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल सुनील पांडेय ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामना देते हुए कहे की 30से35 किलोमीटर से आकर प्रशिक्षण लेना और इतने कम समय प्रतियोगिता में प्रतिभागी बनना तारीफो काबिल की बात है आपको शतरंज का कखग मालूम नही था और इतने कम समय में शतरंज के सभी गुण बता दिए और उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा की सर की मेहनत को बेकार मत जाने देना।
