Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

400 X 600

400 X 600
.

कंतेली में विकासखंड स्तरीय स्वीप कार्यक्रम में नवीन मतदाताओं का हुआ सम्मान


 

आंनद गुप्ता संवाददाता 

*मेंहदी, रंगोली प्रतियोगिता के माध्यम से मतदाताओं को किया गया जागरूक*

मुंगेली/ जिले में शतप्रतिशत मतदान का लक्ष्य हासिल करने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल देव के निर्देशानुसार एवं स्वीप के नोडल अधिकारी प्रभाकर पाण्डेय के मार्गदर्शन में कंतेली के विकासखंड स्तरीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान रंगोली, मेंहदी प्रतियोगिता सहित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया गया। इसके साथ ही नवीन मतदाताओं को सम्मानित करते हुए लोकसभा निर्वाचन में प्रथम बार अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

          मुंगेली एसडीएम श्रीमती पार्वती पटेल ने कहा कि संविधान ने हमे निर्वाचन में मतदान करने का अधिकार दिया है। इसका प्रयोग करते हुए सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में सभी मतदाता अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। "शत प्रतिशत मतदान, मुंगेली जिले का अभिमान" का संकल्प को साकार करने के लिए जागरूक होकर मतदान करें। उन्होंने दुकानों के सामने मतदाता जागरूकता स्टीकर चिपकाते हुए साप्ताहिक हाट बाजार में उपस्थित क्रेता-विक्रेता व ग्रामीणजनों को लोकसभा निर्वाचन में मतदान करने शपथ दिलाई। जनपद पंचायत के सीईओ अमित कुमार सेन ने कहा कि लोकतंत्र का महापर्व 07 मई को स्वयं मतदान करें साथ ही अपने रिश्तेदार और आसपास पड़ोस के लोगो को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.