मुंगेली/पुलिस उप महानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गिरिजा शंकर जायसवाल पुलिस अधीक्षक जिला मुंगेली के द्वारा अवैध कार्य करने वालो के ऊपर कार्यवाही हेतु निर्देश के परिपालन में आज दिनांक 09.04.2024 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली पंकज पटेल के द्वारा जिले के समस्त मेडिकल स्टोर्स के संचालको की मीटिंग पुलिस नियंत्रण कक्ष मुंगेली मे ली गयी जिसमे जिले के समस्त मेडिकल स्टोर्स संचालक के साथ मेडिकल एसोसिएशन के प्रमुख तथा सदस्य जिला सचिव विवेक केशरवानी मुंगेली औषधि विक्रेता संघ के अध्यक्ष विनोद नागदेव, सचिव कमल कोठारी जिला कार्यकारी अध्यक्ष अमित नागदेव उपस्थित रहे । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली पंकज पटेल, एस.डी.ओ.पी. मुंगेली एस.आर घृतलहरे, निरीक्षक तेजनाथ सिंह थाना सिटी कोतवाली मुंगेली के द्वारा निर्देश दिया गया कि जिले में किसी भी स्थिति में प्रतिबंधित नशीली दवाई जैसे नाईट्रा जेपम, कोरेक्स कफ सीरप की बिक्री न की जाये एवं एन.डी.पी.एस. एक्ट तथा ड्रग्स एवं कास्मेटिक एक्ट के प्रावधानों का कडाई से पालन किया जाये ,अवैध रूप से भंडारण एवं बिक्री करने पर एन.डी.पी.एसएक्ट के तहत सख्त कानूनी कार्यवाही की जायेगी। दवाओं के बेचने एवं खरीदने के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी होने पर पुलिस को तत्काल सूचना देने की अपील की गई ,उक्त मीटिंग में प्रधान आरक्षक भुवन चतुर्वेदी, आरक्षक विकास ठाकुर उपस्थित रहे ।
