आनंद गुप्ता संवाददाता
मुंगेली / लोरमी विकासखण्ड के ग्राम कलमीडीह में स्कूली बच्चों ने रैली निकालकर मतदाताओं को जागरूक किया। ‘‘बुजुर्ग हो या जवान, सभी को करना है मतदान’’ नारे के साथ बच्चों ने मतदाताओं को लोकसभा निर्वाचन में 07 मई को अपनी सहभागिता निभाने प्रेरित किया। मछली पालन विभाग के सहायक संचालक आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि स्कूल के शिक्षक, पंचायत सचिव, बीएलओ, मितानिन, रोजगार सहायक के माध्यम से घर-घर सम्पर्क कर मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान करने जागरूक किया गया। इस अवसर पर विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
