आंनद गुप्ता संवाददाता
मुंगेली/ बिजली विभाग अपने करतूतों से बाज नहीं आ रहा है दिन में जब तक 5से6 बार बिजली की आंख मिचौली करने से बाज नही आया। बिजली विभाग ऐसा लगता है मेंटनेंस के नाम पर जो कटौती की जाती है वो सिर्फ मात्र दिखावा है इसे बिजली विभाग की लापरवाही कही जाए या फिर मनमानी। वही अब इस मामले को लेकर बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने बिजली विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को कहा है कि अधिकारी-कर्मचारी को जो काम करना चाहिए वो जानबूझ कर नहीं कर रहे है, सुधर जाएं.इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
एक कहावत है "चिकने घड़े पर पानी नही ठहरता"
बिजली विभाग पर किसी बात का कोई असर नहीं होता इस बात को चरितार्थ कर रहा है बिजली विभाग की इस दिशा में जिम्मेदार अधिकारियों का कोई ध्यान नहीं है। मेंटेनेंस कार्य केवल कागजों पर सिमट कर रह गया है।
आपको बता दें कि बिजली विभाग की मनमानी से शहरी और ग्रामीण की उपभोक्ता परेशान है गर्मी शुरू होते ही मानो विद्युत कटौती का दौर शुरू हो गया है।
लोगों का कहना है बिजली आपूर्ति और कटौती का कोई समय नहीं है। इससे आम लोग परेशान हैं। उधर बिजली कटौती से पेयजल की समस्या बनी हुई है। इससे कृषि कार्य प्रभावित हो रहा है बिजली कटौती के कारण लोगों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। लो वोल्टेज के चलते टुल्लू पंप,पंखा,कूलर नही चल पा रहे है।
