मुंगेली /लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान को लेकर प्रेस क्लब के द्वारा नगर में मतदाता जागरूकता और सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिसके चलते नगर के पुराना बस स्टैंड सिटी कोतवाली के पास किरण मोइत्रा बिलासपुर के कलाकारों द्वारा कठपुतली नृत्य एवं नुक्कड़ नाट्य कला मंच और पारंपरिक मंचन का आयोजन किया गया। कठपुतली नृत्य के माध्यम से लोगो को मतदान करने के लिए जागरूक किए।
आपको बता दें कि मुंगेली प्रेस क्लब के तत्वाधान में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत कठपुतली डांस रैली,नुक्कड़ और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। प्रेस क्लब के सदस्यों द्वारा रैली निकालकर मतदाता को जागरूक किया गया । जो रैली पुराना बस स्टैंड से शुरू होकर सदर बाजार,गोल बाजार,बालानी चौक होते हुए वापस पुराना बस स्टैंड परशुराम चौक पहुंचकर रैली का समापन किया गया।
प्रेस क्लब के मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल देव,पुलिस अधीक्षक गिरजा शंकर जायसवाल,सयुक्त कलेक्टर अजय शतरंज,मुख्य
कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रभाकर पांडे तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी (स्वास्थ्य ) गिरीश कुर्रे आदि सभी अतिथियों का प्रेस क्लब द्वारा पुष्प गुच्छ देकर सम्मान किया गया।
तत्पश्चात किरण मोइत्रा बिलासपुर के कलाकारों द्वारा पारंपरिक मंचन में कठपुतली डांस एवं नाट्य कला मंच का आयोजन किया गया। कठपुतली डांस के माध्यम से मतदाताओं को जागरूकता का संदेश दिए। मुंगेली जिला में शत प्रतिशत मतदान,मुंगेली जिले का अभिमान के थीम पर मतदाता जागरूकता के लिए उत्तकृष्ट कार्य करने पर चेंबर ऑफ कॉमर्स, रोट्रेक्ट क्लब,पहल संस्था,स्टार्स ऑफ टुमारो,प्रयास द स्मॉल जागृति महिला मंडल,आगर साहित्य समितियों को स्वीप का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

