Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

400 X 600

400 X 600
.

एक लाख अंठावन हजार की नकबजनी करने वाले आदतन आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

 

आंनद गुप्ता संवाददाता 

लोरमी/पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी रविलाल श्रीवास पिता माखनलाल श्रीवास उम्र 70 वर्ष साकिन नया बस स्टैंड लोरमी थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि रात्रि में 14 जून को करीब 12.00 बजे सभी लोग खाना खाकर सो गए थे जो सुबह 04बजे उठे तो कमरा का समान बिखरा हुआ मिला लाईट जलाकर देखा तो टीन के पेटी का का कुंडा उखड़ा मिला था पेटी खोलकर देखा तो पेटी के अंदर में रखे दो जोड़ी चांदी के पैरी लगभग 50तोला, एक जोड़ी पटनी 10 तोला,03जोड़ी बिछिया वजन 02तोला कुल कीमत 50,000/एवं नगदी 10,8000/ को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर के पीछे दिवार फांदकर कमरे में प्रवेशकर चांदी के जेवर सहित नगदी जुमला15,8000रुपए चोरी करके ले गया। प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना लोरमी में अपराध क्र.232/24,धारा 457,380 भादवी कायम कर विवेचना में लिया,और उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गिरजा शंकर जायसवाल मुंगेली के निर्देशानुसार तत्काल कार्यवाही करने एवं चोरी के प्रकरण में आरोपी को तत्काल पतासाजी कर गिरफ्तार करने निर्देशित करने एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल के मार्गदर्शन में तथा उप.पुलिस लोरमी माधुरी धीरही के दिशानिर्देश में थाना लोरमी पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम गठित कर घटना स्थल के आसपास व पुरे शहर के दर्जनों सीसी टीवी फुटेज को खंगाला गया जिससे संदिग्धों के प्राप्त हुलिया व मुखबिरों से सूचना प्राप्तकर लोरमी निवासी आनंद करिहार उर्फ सुड्डू अपने साथियों के साथ पैसों को खर्च करते घूम रहा था जिसे हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर अपने दोस्त आकाश कुंभकार व दशरथ वर्मा के साथ रात्रि में 14जून को प्रार्थी रविलाल श्रीवास के घर से चोरी करना बताया जो आकाश कुंभकार व दशरथ वर्मा से भी अलग अलग पूछताछ किया गया,तो चांदी एवं नगदी चोरी करना स्वीकार किए,और तीनों मिलकर उक्त रकम व चांदी को   बटवांरा कर कुछ रकम को खर्चकर स्वीकार किए,जो आरोपियों के कब्जे से 02जोड़ी पैरी,01 जोड़ी चांदी का पटा,03जोड़ी चांदी का बिछिया,व नगदी 71हजार रुपया कुल जुमला एक लाख इक्कीस हजार रुपया जप्त कर आरोपी के खिलाफ अपराध सबूत पाए जाने से एवं आरोपी आदतन प्रकृति के होने से 17जून को आरोपी आनंद करिहार उर्फ सुड्डू पिता शिवा करिहार उम्र 21वर्ष,आकाश कुंभकार उर्फ अक्कू पिता मनहरण कुंभकार उम्र 19वर्ष,दशरथ वर्मा उर्फ रामशंकर पिता प्यारे लाल उम्र 20वर्ष सभी साकिनान लोरमी थाना जिला मुंगेली छ.ग. को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमांड पर जेल दाखिल किया गया,उक्त कार्यवाही में समस्त थाना स्टॉफ की अहम भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.