आंनद गुप्ता संवाददाता
मुंगेली / फास्टरपुर थाना अंतर्गत मध्य रात्रि वामन अवतार तंबोली ग्राम दामापुर निवासी के घर के अंदर खड़ी ट्रैक्टर से अज्ञात चोर के द्वारा समान चोरी कर ले गए। ट्रैक्टर मालिक ने फास्टरपुर थाना में अज्ञात चोर के विरुद्ध आवेदन दिया है।
आवेदक ने बताया कि अज्ञात चोर ने मेरे घर अंदर में रखे ट्रैक्टर मेसी फार्गुसन गाड़ी न. सी.पी.एल. 7073 में लगे सामने चक्का 1नग, चोरी कर ले गया गया है इसके पूर्व भी दिनांक 15/06/24 रात्रि में मेरे घर से ट्रैक्टर ट्राली फसाने की हीच 1नग,नाश फसाने की 2नग,1नग बैट्री को अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर ले गया है जिसकी जानकारी होते ही फास्टरपुर थाने में शिकायत दर्ज के लिए आवेदन दिए हैं।
