Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

400 X 600

400 X 600
.

इस रूट की कई ट्रेनों के मार्ग बदले गए, जानें कौन-कौन सी ट्रेनें हे शामिल

उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल के प्रयागराज स्टेशन पर बड़े उन्नयन कार्य की वजह से प्लेटफॉर्म संख्या चार व पांच को 14 जून से 19 जुलाई तक बंद करने की अधिसूचना पहले ही दी जा चुकी है। इस कार्य को 10 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

इसके परिणामस्वरूप 22198 झांसी-कोलकाता प्रथम स्वतंत्रता संग्राम एक्सप्रेस वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन-गोविंदपुरी जंक्शन-प्रयागराज जंक्शन-पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के मार्ग के बदले वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जं.-मानिकपुर जं.-प्रयागराज छिवकी जं., पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते चलेगी। इसका प्रयागराज छिवकी जंक्शन पर पांच मिनट का अस्थाई ठहराव होगा। इसे नौ अगस्त तक बढ़ाया जाएगा।

प्रताप सुपरफास्ट एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन

वहीं, 12495 बीकानेर-कोलकाता प्रताप सुपरफास्ट एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन आगरा फोर्ट-टूंडला जं.-प्रयागराज जं.-पं. दीन दयाल उपाध्याय जं. के बदले आगरा कैंट-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जं.-मानिकपुर जं.-प्रयागराज छिवकी जंक्शन-पं. दीन दयाल उपाध्याय जं. के रास्ते से चलाया जाएगा। इसका आगरा कैंट और प्रयागराज छिवकी जंक्शन पर पांच मिनट का अस्थाई ठहराव होगा। इसे आठ अगस्त तक बढ़ाया जाएगा।
 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.