Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

400 X 600

400 X 600
.

जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर की जोड़ी की वापसी, शुरू होगी छह साल बाद नई फिल्म की शूटिंग

जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर ने अपने फिल्म करियर की शुरुआत एक साथ फिल्म 'धड़क' से की थी। फिल्म की कहानी से लेकर इसके गाने लागों के बीच बेहद प्रसिद्ध हुए थे। इस फिल्म में दोनों की लाजवाब जोड़ी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक बार फिर से जान्हवी और ईशान एक फिल्म में साथ नजर आ सकते हैं। इस फिल्म को नीरज घायवान निर्देशित करेंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक बार फिर से जान्हवी और ईशान आगामी फिल्म में अपनी शानदान ऑनस्क्रीन जोड़ी से दर्शकों का दिल धड़काएंगे। हो सकता है कि यह फिल्म धर्मा प्रोडक्शन के तहत बनाई जाए। फिल्म का नाम अभी तक तय नहीं हुआ है और ना ही फिल्म को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा हुई है। 

जान्हवी और ईशान ने साल 2018 में करण जौहर और शशांक खेतान की फिल्म 'धड़क' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। उनकी पहली फिल्म को दर्शकों ने खूब सराहा और फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों भरपूर प्यार मिला था। अब यह जोड़ी अपने बॉलीवुड डेब्यू के छह साल बाद बड़े पर्दे पर फिर से साथ आने के लिए तैयार है, करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक नीरज घायवान इस जोड़ी के लिए एक रोमांचक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नीरज घायवान द्वारा निर्देशित यह फिल्म प्री-प्रोडक्शन में है और इस अक्टूबर में भोपाल में इसकी शूटिंग शुरू होने की उम्मीद है। जान्हवी और ईशान के अलावा, फिल्म में विशाल जेठवा भी होंगे, जो 'मर्दानी 2' और 'टाइगर 3' जैसी बेहतरीन फिल्मों में अपने काम का हुनर दिखा चुके हैं।

इस आगामी फिल्म में जान्हवी और ईशान का एक नया रूप देखने को मिलेगा। इसमें उन्हें ऐसी भूमिकाएं दी गई हैं, जो 'धड़क' में उनके द्वारा निभाई गई भूमिकाओं से बिल्कुल अलग होंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ईशान और जान्हवी अपनी पहली फिल्म के बाद से ही एक बार फिर साथ काम करने के लिए उत्सुक थे और नीरज की फिल्म में एक साथ काम करने का मौका पाकर काफी रोमांचित हैं।

6 साल के बाद दोनों को फिर से एक साथ स्क्रीन पर देखना काफी दिलचस्प होगा। बता दें कि जान्हवी कपूर की धर्मा प्रोडक्शंस के साथ यह पांचवीं फिल्म होगी, इससे पहले जान्हवी ने 'धड़क', 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल', 'मिस्टर एंड मिसेज माही' और 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' शामिल है। हालांकि, 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' अभी तक रिलीज नहीं हुई है। 
 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.