Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

400 X 600

400 X 600
.

चीन सीमा के पास ही भारतीय सेना करेगी युद्धाभ्यास, कई देश होंगे शामिल; मंगोलिया रवाना हुई टुकड़ी…

भारतीय सेना की एक टुकड़ी गुरुवार को बहुदेशीय सैन्य अभ्यास के लिए मंगोलिया रवाना हुई। यह सैन्य अभ्यास 27 जुलाई से 9 अगस्त के दौरान उलानबातर में होगा, जिसमें भारत और मंगोलिया समेत कई देशों की सेनाएं शामिल होंगी।

यह सैन्य अभ्यास चीन की सीमा से करीब 1000 किलोमीटर की ही दूरी पर है, जिस पर उसकी भी निगाहें होंगी। इस अभ्यास में हिस्सा लेने के लिए 40 भारतीय सैनिकों की एक टुकड़ी रवाना हुई है।

इस सैन्य अभ्यास को KHAAN QUEST नाम दिया गया है। बीते साल भी 19 जून से 2 जुलाई के दौरान मंगोलिया में यह अभ्यास हुआ था।

इस सैन्य अभ्यास में कई देशों की सेनाएं शामिल होंगी। इस सैन्याभ्यास की शुरुआत 2003 में हुई थी। तब मंगोलिया और अमेरिका की सेनाएं अभ्यास में शामिल हुई थीं।

उसके बाद से हर साल यह मिलिट्री ड्रिल होती है। 2006 में इसमें मंगोलिया और अमेरिका के अलावा अन्य देशों को भी आमंत्रित करने की शुरुआत हुई थी।

यह इस सैन्याभ्यास का 21वां वर्ष है। भारतीय सेना ने जो टुकड़ी भेजी है, उसमें 40 सैनिक शामिल हैं, जो मद्रास रेजिमेंट के हैं।

इसके अलावा कुछ और सेवाओं के जवान भी लिए गए हैं। इनमें एक महिला सैन्य अफसर और दो महिला सैनिक भी शामिल हैं।  

मंगोलिया में होने वाले सैन्याभ्यास का मकसद यह है कि भारत समेत कई देशों की सेनाओं को यूएन के शांति मिशनों के लिए तैयार किया जा सके।

इस सैन्य अभ्यास के दौरान सेनाएं सर्च ऑपरेशन, मोबाइल चेक पॉइंट्स, पेट्रोलिंग, कॉम्बैट फर्स्ट एड और लोगों को निकालने की ड्रिल करेंगी।

इस सैन्य अभ्यास के लिए गुरुवार को ही भारतीय सेना की टुकड़ी रवाना हुई है, जो शनिवार से अभ्यास शुरू करेगी। बता दें कि भारतीय सेना दुनिया भर के देशों के साथ इस तरह के अभ्यासों में शामिल होती रही है।

अब तक इसे लेकर चीन की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

The post चीन सीमा के पास ही भारतीय सेना करेगी युद्धाभ्यास, कई देश होंगे शामिल; मंगोलिया रवाना हुई टुकड़ी… appeared first on .

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.