Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

400 X 600

400 X 600
.

सौराष्ट्र में मेघा मेहरबान, नदियों में बाढ़ से हालात, कई गांव हुए जलमग्न

अहमदाबाद| गुजरात में खासकर सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात मेघा पूरी तरह मेहरबान हैं| सौराष्ट्र कई जिलों में मूसलाधार बारिश हो रही है और अगले दो दिन ऐसे ही हालात की संभावनाओं को देखते हुए रेड अलर्ट दिया गया है| बीते 12 घंटों में राज्य 76 तहसीलों में बारिश हुई है| जिसमें सबसे अधिक गिर सोमनाथ के सूत्रापाडा में 5 इंच बारिश दर्ज हुई| मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में अगले दो दिनों तक मेघा के आक्रामक रहने का अनुमान है| राज्य के कई जिलों में दो दिनों के लिए रेड अलर्ट दिया गया है| इस बीच कुछ जिलों में गरज के साथ भारी बारिश हुई है| राज्य के 8 जिलों में रेड अलर्ट दिया गया है| जिसमें देवभूमि द्वारका, पोरबंदर, जूनागढ़, गिरसोमनाथ, अमरेली में रेड अलर्ट दिया गया है| दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र के कुछ जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है|  मौसम विभाग ने कल चार जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है| दूसरी आज 12 घंटों के भीतर 76 तहसीलों में अच्छी बारिश हुई| जिसमें सबसे अधिक गिर सोमनाथ जिले के सूत्रापाडा में 5 इंच बारिश रिकार्ड की गई| वहीं द्वारका के कल्याणपुर तालुका, अमरेली के खांभा, गिर सोमनाथ के कोडिनार, जूनागढ़ के वंथली और पोरबंदर के बरडा के कई गांवों में आज मूसलाधार बारिश हुई। गिर सोमनाथ के वेरावल में 4.5 इंच बारिश हुई है| अमरेली के खांभा, द्वारका के कल्याणपुर, जूनागढ़ के वंथली और पोरबंदर में 3-3 इंच बारिश हुई है| मूसलाधार बारिश के कारण खांभा तालुका के बियर्डयाली, नानुडी, तातनिया, पिपलवा, भानिया सहित ग्रामीण इलाकों में नदी में बाढ़ से हालात हैं| वहीं द्वारका जिले के भाटिया, कल्याणपुर, केनेडी, रावल समेत गांवों में भारी बारिश हुई है। मूसलाधार बारिश के कारण यहां जलभराव हो गया है| सड़कें पानी में डूब गई हैं और कई इलाकों के घरों और दुकानों में पानी घुस गया है| सौराष्ट्र में भारी बारिश होने से मौसम ठंडा हो गया है और गर्मी व उमस से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली है| जरूरत के समय बारिश होने से किसानों में भी खुशी छाई है|

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.