Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

400 X 600

400 X 600
.

कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जानिए मौसम विभाग का ताजा अपडेट

राजधानी रांची में पिछले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश देखने को मिली। दोपहर में हल्की धूप जरूर खिलने के बाद शाम होते-होते फिर से बारिश के कारण मौसम सुहाना हो गया।

वहीं बात करें धनबाद की तो यहां सुबह से धूप-छांव की आंख-मिचौनी के बाद दोपहर में तेज धूप के साथ गर्मी ने असर दिखाया। झुलसाने वाली धूप के साथ उमस भरी गर्मी ने बेहाल किया, पर धूप ज्यादा देर तक तेवर नहीं दिखा सकी।

मानसूनी बादलों की अवाजाही शुरू होते ही मौसम बदल गया। घने बादल छाने के साथ शाम से वर्षा का दौर शुरू हो गया। शहर के अलग-अलग हिस्से में बौछारें पड़ी। रात में भी झमाझम बारिश हुई।

पिछले 24 घंटो का तापमान

पिछले 24 घंटे में सबसे अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री गोड्डा और सबसे कम न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री चाईबासा में दर्ज किया गया। सबसे ज्यादा 95.5 मिमी बारिश पलामू में दर्ज की गई। 

रांची मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक राज्य में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल में गंगा के तटीय इलाके में बने चक्रवाती घेरे के प्रभाव से बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर बन गया है।

अगले दो दिनों में लो प्रेशर के झारखंड की ओर से बढ़ने की संभावना है। इससे अगले कई दिनों तक वर्षा की गतिविधियां जारी रह सकती हैं।

इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी

आज राज्य के लातेहार, लोहरदगा, रांची, खूंटी , सरायकेला खरसावां व पूर्वी सिंहभूम में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं कुछ जिलों में जोरदार बारिश को लेकर ओरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। गुमला, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा में बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है।

समुद्री बादलों के कारण 33.2 डिग्री पर पहुंचा तापमान

एक से 30 जून के बीच प्री-मानसून व मानसून सीजन में महज 99.5 मिलीमीटर वर्षा हुई थी। जुलाई के 26 दिनों में 223.7 मिलीमीटर वर्षा का रिकॉर्ड दर्ज किया गया। जून-जुलाई के 56 दिनों में 323.2 मिलीमीटर वर्षा हुई है।

इस अवधि में सामान्य वर्षा 467.6 मिलीमीटर होनी चाहिए। सामान्य वर्षा की तुलना में वास्तविक 31 प्रतिशत कम है। हालांकि इस माह के चार-पांच दिनों में कमी पूरी होने की संभावना है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.