Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

400 X 600

400 X 600
.

दिल्ली-नोएडा में बारिश से सड़कों पर भरा पानी

नई दिल्ली। झमाझम बारिश से दिल्ली-एनसीआर वासियों को गर्मी से तो राहत मिली ही है, तापमान में भी गिरावट आई है। अभी दिन में और बारिश होने की संभावना है। इससे उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिली और अधिकतम तापमान में भी गिरावट आने के आसार हैं। दूसरी ओर कई जगहों पर सड़कों पर जलभराव होने से लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है।  नोएडा के सेक्टर-52 स्थित एक्वा लाइन मेट्रो स्टेशन के नीचे सड़क पर जलभराव हो गया है। दूसरी ओर कई जगहों पर सड़कों पर जलभराव होने से सुबह ऑफिस और स्कूल जाने के लिए घरों से निकले लोगों को भारी परेशानी से जूझना पड़ रहा है। कई जगहों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन रही है। वहीं, नोएडा के सेक्टर 62 में लगातार बारिश के बाद सड़क पर भयंकर जलभराव देखा गया। इस जलभराव के बीच वाहन गुजर रहे हैं। इसके अलावा विशाल मेगा मार्ट के पास एक बस के खराब हो जाने के कारण बदरपुर से संगम विहार की ओर जाने वाले एमबी रोड पर यातायात प्रभावित है। ट्रैफिक पुलिस ने इसे लेकर लोगों से अपनी यात्रा की योजना उसी के अनुसार बनाने की अपील की है। वहीं, चट्टा रेल चौक पर जलभराव के कारण यातायात डायवर्जन प्रभावी है। आज दिल्ली के l इलाकों में वर्षा का यह दौर अलसुबह ही शुरू हो गया था। सुबह सवा छह बजे के आसपास एकदम काले बादल छा गए और तेज वर्षा शुरू हो गई। यह वर्षा करीब साढ़े सात से आठ बजे तक चली। दिल्ली का अधिकतम तापमान आज 34 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। न्यूनतम तापमान कल से तीन डिग्री कम 24.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। कल यह 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा था।मौसम विभाग का अनुमान है कि बुधवार व बृहस्पतिवार दोनों ही दिन हल्की से मध्यम वर्षा का दौर जारी रहेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.