रायपुर :- प्रदीप्त कुमार मिश्रा ने 01 जुलाई, 2024 को एनटीपीसी नवा रायपुर के क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (पश्चिमी क्षेत्र-II और यूएसएससी) का पदभार संभाला । इससे पहले, श्री मिश्रा एनटीपीसी केन्द्रीय कार्यालय में कार्यकारी निदेशक (ईंधन प्रबंधन) के रूप में पदस्थ थे।
वीएसएसयूटी (यूसीई), बुर्ला से इलेक्ट्रिकल इंजीनियर, श्री मिश्रा 1986 में एक कार्यकारी प्रशिक्षु के रूप में एनटीपीसी में शामिल हुए। उनके पास विद्युत रखरखाव, तकनीकी सेवाओं, रखरखाव, प्रचालन और रखरखाव और ईंधन प्रबंधन के क्षेत्रों में समृद्ध और विविध अनुभव है। उन्होंने लगभग 38 वर्षों के करियर में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया और एनटीपीसी विंध्याचल, सिम्हाद्री, दादरी, एनसीआर मुख्यालय और केन्द्रीय कार्यालय में काम किया । अपने शानदार करियर में, श्री मिश्रा ने मध्य प्रदेश में एनटीपीसी गाडरवारा पावर प्रोजेक्ट का नेतृत्व भी किया ।
उनके समृद्ध और विविध अनुभव के साथ, एनटीपीसी पश्चिमी क्षेत्र-II मुख्यालय (नवा रायपुर) और यूएसएससी (नवा रायपुर, सीपत और सिम्हाद्रि) आने वाले दिनों में उनके मार्गदर्शन और कुशल नेतृत्व से बहुत लाभान्वित होंगे।