मुंगेली/बलरामपुर– संविदा कर्मचारी की मृत्यु के बाद शासन द्वारा निर्धारित अनुग्रह राशि परिवार के उतराधीकारी को प्रदान किया जाता है। ज्ञातव्य है कि छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियत्रण कार्यक्रम अंतर्गत स्वर्गीय अनूप गुप्ता ग्राम चौकी पोस्ट चुमरा की नियुक्ति एड्स काउंसलर के पद पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर में कार्यरत थे। जिस का निधन 3 फरवरी 2023 को हो गया। और शासन की ओर से आर्थिक मदद नही मिली जिस वजह से उनकी पत्नी व छोटे छोटे बच्चे असहाय बेबस मजबूर नजर आ रहे हैं। उनके पत्नी की आर्थिक स्थिति को देखते हुए एड्स नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत कार्यरत छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में पदस्थ आई सी टी सी , एस टी आई, ए आर टी, ब्लड बैंक विभाग के संविदा कर्मचारियों द्वारा सहयोग राशि एकत्रित किया गया। जमा कुल 116606 एक लाख सोलह हजार छह सौ छः रुपए का चेक उसके परिवार को देकर आर्थिक मदद किया गया है।
यह एक सराहनीय कदम अपने सहकर्मी के परिवार के सपोट में उचित है। आपको मालूम हो कि छत्तीसगढ़ में एड्स एक भयानक रूप में उभरी थी जिसके जनजागरुकता एवम मरीजों में बिना भेदभाव के सकारात्मक सोच उत्पन्न करते हुए जीवन जीने की काउंसलिंग एवम जांच इलाज इन्ही कर्मचारियों द्वारा किए जाते रहे हैं। इन कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य बीमा की कोई योजना शासन को नजर नहीं आती। इसलिए इनका न तो स्वास्थ्य बीमा और न जॉब सुरक्षा इनके लिए निर्धारित है। जबकि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में कार्यरत सभी कर्मचारियों को 50 लाख का समूह बीमा की योजना चल रही है, पर एड्स नियंत्रण में लगे विभाग की कोई मदद शासन की नहीं है।
जिसे देख एड्स नियंत्रण संविदा कर्मचारियों द्वारा 116606 रुपए का चेक देकर आर्थिक मदद किया गया है। वही शासन से निवेदन किया है की उनके छोटे बच्चे और पत्नी की आर्थिक स्थिति देखते हुए उनके पत्नी को अनुकंपा नियुक्ति दे।
एड्स कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष संजय तिवारी ने शासन से मांग की है की अन्य रेगुलर कर्मचारियों के जैसे उनके परिवार के सदस्यों को अनुकंपा नियुक्ति दी जाए। जैसे अन्य रेगुलर कर्मचारियों को दी जाती हैं। वैसे ही स्वर्गीय अनूप गुप्ता की पत्नी को अनुकंपा नियुक्ति शासन के द्वारा दी जाए.
एड्स नियंत्रण कर्मचारियों की ओर से सहायता राशि चेक प्रदान करते समय सुशील तिवारी, विकास भगत, सीता भगत, शेखू अहमद आदि उपस्थित थे।