आनंद गुप्ता संवाददाता
मुंगेली/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईडी.के द्वारा एक पक्षीय कार्यवाही के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश में मुंगेली कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सागर सिंह बैस एवं शहर अध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा के नेतृत्व में पड़ाव चौक में पुतला दहन किया गया।
शहर अध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा और काँग्रेस सेवादल अध्यक्ष दिलीप बंजारा ने कहा कि छत्तीसगढ़ मे पिछले 4 वर्षो से कांग्रेस की सराकार ने बहुमुखी विकास किया। और सभी वर्गो का ख्याल रखा। छत्तीसगढ़ के कोने कोने मे विकास की गंगा बह रही है चाहे किसान हो या मजदूर व्यापारी हो या उद्योगपति युवा हो या महिला किसी भी वर्ग को अछूता नही छोड़ा हर वर्ग सभी वर्गो को ध्यान मे रखते हुए योजनाएं बनाई और इन योजनाओ की सफलता को देखते हुए भाजपा बौखला गई है। और इनके पास विरोध करने के लिए कुछ बचा नहीं है, कांग्रेसियों ने आगे बताया कि सभी को पता है केंद्र में बैठी मोदी सरकार के इशारे पर ED एवं अन्य सरकारी एजेंसियां चल रही है, जिसका विरोध पूरे प्रदेश में पुतला दहन करके किया गया। उक्त कार्यक्रम में दिलीप बंजारा,श्याम जायसवाल सदस्य सन्ननिर्माण मंडल,संजय सोनवानी प्रदेश उपाध्यक्ष SC प्रकोष्ठ,संजय यादव, ब्लॉक अध्यक्ष रामचंद्र साहू राजेश छेदईया युवा जिलाध्यक्ष,पार्षद गण,रोहित शुक्ला, संजय सिंह,राहुल कुर्रे श्रीनिवास ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष,देवेंद्र वैष्णव जय सोनी,गौरव जैन,दीपक गुप्ता ,स्वर्ण सिंह, इंद्रजीत सिंह, कुर्रे जिलाध्यक्ष SC प्रकोष्ट सूर्यपाल गर्ग,राजेश सोनी,जलेश यादव,बृजेश सिंह,सूरज मंगलानी राजा माणिक,मो कलीम,राम तलरेजा,आयुष सिंह,नवनीत शुक्ला,नागेश गुप्ता,दीपक जायसवाल सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।